Friday, 29 March 2013

2013 के 9 महीने शेष: जानिए किस पर है शनि की बुरी नजर और उपाय

ब्रह्मांड का सबसे रहस्मय ग्रह शनि साल 2013 में तुला राशि में चलायमान रहेगा। इस साल शनि अपनी उच्च राशि(तुला) में परिभ्रमण कर, विभिन्न राशियों को भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभावित करेगा।
आइए देखें शनि किस प्रकार से आपकी राशि को प्रभावित करेगा। किन-किन राशियों को शनि की इस वर्ष साढ़ेसाती और किन राशियों पर ढैय्या रहेगी। किन राशियों के लिए शनि शुभ रहेगा व किन राशियों के लोगों को शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा-
मेष राशि
इस साल शनिदेव आपकी राशि से सातवें स्थान में चलायमान हैं। आपकी राशि पर शनि की दृष्टि मानसिक तनाव देगी। आर्थिक मामलों में भी नुकसान होने की संभावना है।
कारोबार में आपको ध्यान रखने की जरुरत है, शत्रुजन्य पीड़ा व कष्ट की स्थिति रहेगी। इस साल आपको अजनबी लोगों से सावधान रहना चाहिए। शनि के कारण पति-पत्नी में तनाव व गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। नौकरी में बॉस के साथ संबंध सामान्य नहीं रह पाएंगे
वृषभ राशि
इस साल शनिदेव आपकी राशि से छठे स्थान पर रहेंगे। व्यापारिक व कामकाज की दृष्टि से समय गति आपके पक्ष में है। काफी समय से जो काम रुके पड़े हैं वो इस साल पूरे हो जाएंगे। शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत हैं।
आर्थिक व करियर की दृष्टि से साल 2013 आपके लिए अच्छा रहेगा। 18 फरवरी से 20 जुलाई 2013 के मध्य शनि की वक्र गति परिवार में तनाव व कलह की स्थिति पैदा करेगी। जुलाई के बाद मार्गी शनि के प्रभाव से परिवार में कोई मांगलिक कामिथुन राशि
इस साल शनि की स्थिति साल भर पंचम भाव में रहेगी जो कि पारिवारिक चिंता व विशेष रूप से संतान को लेकर कष्ट की स्थिति दर्शा रही है। संतान के करियर, अध्ययन व विवाह को लेकर सालभर चिंता बनी रहेगी।
कामकाज व व्यापार में कई काम बनते-बनते रुक जाएंगे। इस समय गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। करियर व रोजगार में भी लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से शनि का यह परिभ्रमण ठीक रहेगा।र्यक्रम होगा।
कर्क राशि
इस साल कर्क राशि को शनि की ढैय्या की स्थिति चल रही है। शनि के कारण इस साल कामकाज व व्यापार में जी-तोड़ मेहनत करने के बाद भी परिणाम शून्य ही मिलेगा। 18 फरवरी से 20 जुलाई 2013 के मध्य शनि की वक्र गति आपके नुकसान का कारण बनेगी।
परिवार में गलतफहमियां रहेंगी। अकारण ही घर में तनावपूर्ण व क्लेशपूर्ण माहौल बना रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। भविष्य व करियर से जुड़ी योजनाएं पूरी नहीं हो पाएंगी।

उपाय- शनि दोष की शांति के लिए कर्क राशि के लोग 7 प्रकार के अनाज व दालों का मिश्रण पक्षियों को चुगाएं व काले घोड़े की नाल की अंगुठी मध्यमा अंगुली में धारण करें।
सिंह राशि
साल 2013 में शनि का तीसरे भाव में परिभ्रमण आपके लाभ के मार्ग खोल देगा। यह साल आपकी उन्नति का है। व्यापार व नौकरी में आय के स्त्रोतो में वृद्धि होगी। भाइयों में बंटवारे व संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है लेकिन भावनात्मक रूप से संभालने पर यह विवाद सुलझ जाएगा।
फरवरी से जुलाई के मध्य शनि की वक्र गति के कारण विद्यार्थियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस साल अपनी मेहनत के बल पर आप हर इच्छा पूरी कर सकेंगे। शनिदेव इस साल आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे।

उपाय- शनिवार के दिन शनि महाराज को तेल चढ़ाएं और ऊँ शं श्नैश्चराय नम: मंत्र की 1 माला जप प्रत्येक शनिवार को करें।
कन्या राशि
साल 2013 में शनिदेव की कृपा आप पर नहीं रहेगी। इस साल आप पर शनि की साढ़ेसाती साल भर रहेगी, जिसमें दूसरे भाव में शनिदेव आपसे आय से अधिक खर्च कराएंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो काम में लापरवाही घातक हो सकती है।
एक ओर शनि की साढ़ेसाती तथा दूसरी ओर साल भर राहु की स्थिति आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। 18 फरवरी से 20 जुलाई 2013 के मध्य शनि की वक्र गति से किसी रिश्तेदार या निकट मित्र से संबंधित कोई अशुभ समाचार मिल सकते हैं।

उपाय- शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए सवा चार रत्ती का कटैला युक्त शनि यंत्र गले में धारण करें।
तुला राशि
इस साल शनि की साढ़ेसाती आपकी राशि पर साल भर रहेगी। इस साल कामकाज में काफी संघर्षपूर्ण स्थिति रहेगी। शत्रु व विरोधी हावी होंगे। निवेश किए हुए रुपए डूबने की स्थिति बन सकती है। 18 फरवरी से 20 जुलाई 2013 के मध्य शनिदेव वक्र गति में रहेंगे।
इस समय स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर समस्या आ सकती है। 20 जुलाई के बाद जीवन की गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर दौड़ेगी हालांकि साढ़ेसाती तो चलायमान रहेगी परंतु थोड़ी सी राहत जरुर मिल जाएगी।

उपाय- शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए शनि मुद्रिका(घोड़े के नाल की अंगुठी) धारण करें।
वृश्चिक राशि
इस साल आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। बारहवें भाव में शनि की परिभ्रमण आपके लिए मुश्किलों व संघर्षों का पहाड़ लेकर आ रहा है।  2013 में एक तरफ व्यापार व नौकरी में उतार-चढ़ाव व दूसरी ओर स्वास्थ्य की परेशानी आपको परेशान कर देगी।
18 फरवरी से 20 जुलाई 2013 के मध्य शनि की वक्र गति से आपको कुछ राहत जरुर मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य इस दौरान होगा। 20 जुलाई से दिसंबर के मध्य किसी अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना है।

उपाय- शनि के दुष्प्रभाव से शांति के लिए काले घोड़े की नाल से बनी अंगुठी मध्यमा अंगुली में धारण करें व शनिदेव को तिल व तेल चढ़ाएं।
धनु राशि
साल 2013 में शनिदेव आपकी राशि में ग्यारहवे स्थान में चलायमान होकर लाभ के मार्ग खोल देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। फरवरी से जुलाई के मध्य शनि की वक्र गति के कारण स्वास्थ्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शत्रु व विरोधी आपसे ईष्र्या करेंगे लेकिन घबराने की कोई जरुरत नहीं है। जुलाई में एक बार फिर शनि मार्गी होकर लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आप सफलता की राह पर बढ़ते चले जाएंगे। कामकाज में विस्तार को लेकर कोई योजना बन सकती है।

उपाय- शनि के शुभ प्रभाव का पूरा लाभ उठाने के लिए काले घोड़े की नाल की अंगुठी मध्यमा अंगुली में धारण करें।
मकर राशि
साल 2013 में शनिदेव आपकी राशि से दशम स्थान में गोचरवश चलायमान रहेंगे। दशम भाव का शनि रोजगार व कामकाज में कष्ट की स्थिति बनाता है। लाख मेहनत करने के बाद भी आपको उसका फल नहीं मिलेगा। फरवरी से जुलाई के मध्य शनि की वक्र गति कोर्ट केस व सरकारी प्रपंचों में आपको उलझाए रखेगी।
करिअर में योग्यता व मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। पैसों के लेन-देन को लेकर किसी पर भी भरोसा न करें, कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है।

उपाय- शनि के प्रकोप को शांत करने के लिए शनियंत्र गले में धारण करें व शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि
साल 2013 में शनि की स्थिति आपकी राशि में नवम स्थान पर रहेगी। नवम भाव स्थान का शनि का धन नाश के संकेत दे रहा है। निवेश किया धन डूब सकता है। पारिवारिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
व्यापार को लेकर बड़ी योजनाएं बनाएंगे लेकिन इस साल उनका पूरा होना संभव नहीं है। परिवार में संतान के अध्ययन, करियर व विवाह को लेकर चिंता की स्थितियां बनेगी। आमदनी अठन्नी व खर्चा रुपय्या वाली स्थिति से परेशान रहेंगे। किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है।

उपाय- शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए नीलम युक्त शनियंत्र धारण करें।
मीन राशि
2013 में शनि की ढैय्या मीन राशि वालों पर साल भर रहेगी। इस वर्ष शनिदेव गोचरवश आठवें स्थान में परिभ्रमण करेंगे। प्रत्येक काम में रुकावट व बाधा की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ेगा। 18 फरवरी से 20 जुलाई के मध्य विशेष सावधानी रखें।
किसी अजनबी पर भरोसा न करें। पारिवारिक सुख शांति के लिहाज से भी समय अच्छा नहीं है। माता-पिता या घर के अन्य बुजुर्गों की बीमारी पर खर्च होने की संभावना है। व्यापार में लापरवाही कोई बड़ा नुकसान करा सकती है।

उपाय- शनि की ढैय्या के प्रभाव को शांत करने के लिए नीलमयुक्त शनियंत्र गले में धारण करें।

No comments:

Post a Comment