Wednesday, 2 October 2013

आपके चेहरे का ये हिस्सा भी बता देता है स्वभाव और ज्योतिष की खास बातें

क्या आप जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति के गालों का रंग देखकर भी उसका स्वभाव मालूम किया जा सकता है? जी हां, यह संभव है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट को देखते हुए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, हाव-भाव और आदतों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिन ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव हमारे ऊपर सर्वाधिक होता है उसी के अनुसार हमारे अंग बनते हैं और उसी के अनुसार स्वभाव होता है।

गालों का रंग सफेद- जिन लोगों के गालों का रंग सफेद होता है वे अक्सर अस्वस्थ रहते हैं। ऐसे लोग किसी न किसी बीमारी से त्रस्त रहते हैं। इन्हें निराशा रहती है और आलसी भी हो सकते हैं। इन लोगों में अनिश्चितता की भावना अधिक होती है। हर कार्य को अपने ही ढंग से करना पसंद करते हैं।
गालों का रंग गुलाबी- जिन लोगों के गालों का रंग गुलाबी दिखाई देता है वे लोग संतुलित मानसिकता के होते हैं। किसी भी परिस्थिति में खुद को बहुत अच्छे से सेट कर लेते हैं। हर कार्य को करने की इनकी एक विशेष शैली होती है। इन लोगों को जीवन में कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।
गालों का रंग लाल- जिन लोगों के गालों का रंग लाल है वे लोग थोड़े गुस्से वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों में ही इन्हें क्रोध आ जाता है। ये लोग साहसी, युद्धप्रिय व उत्तेजित व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को बहुत अच्छे ढंग से पूर्ण करते हैं।
यदि गालों का रंग गेहुंआ या काला है तो ऐसे जातक हृदय रोगी, मद्यप्रिय, निम्न विचारधारा के हो सकते हैं।
भरे हुए गाल- ऐसे जातक जिनके गाल अधिक भरे हुए होते हैं वे स्थूल शरीर वाले, भोगी, समृद्ध तथा विलासी होते हैं। उनका मानसिक विकास शरीर की अपेक्षा कम होता है।
यदि जातक के गाल सामान्य मांसल यानी भरे हुए, चिकने एवं तेज लिए हुए होते हैं तो जातक में शारीरिक व मानसिक शक्ति संतुलित होती है। उनमें आकर्षण, प्रभाव व व्यावहारिकता के गुण भी होते हैं।
सुखे गाल- जिन लोगों के गाल सुखे और रूखे होते हैं वे असंतुलित आहार, मानसिक चिंता एवं द्वेष प्रवृत्ति वाले होते हैं। ऐसे जातक क्रोधी, चिड़चिड़े व जीवन में कई बार असफल होते हैं।
निम्न गाल- इस प्रकार के गाल सामान्य मांसल, गुलाबी रंग के व चिकने होते हैं। ऐसे गाल जातक के सौंदर्य, सहनशीलता, चातुर्य, परिश्रम, उदारता, विपरीत यौन आकर्षण एवं समृद्धि के परिचायक होते हैं।
गालों का रंग पीला होना: यह अस्वस्थता का प्रतीक है। गालों का रंग पीला होने से व्यक्ति में जीवन शक्ति  की कमी पाई जाती है। ऐसे जातक उत्साहहीन व सदैव भयभीत रहने वाले होते हैं।
ध्यान रखें- किसी भी व्यक्ति के संबंध में सटीक भविष्यवाणी करने के लिए उसके विषय में गहराई से अध्ययन करने की आवश्यकता होती है। तभी सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शरीर के अन्य अंगों की बनावट से व्यक्ति के स्वभाव में परिवर्तन भी आ सकता है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

No comments:

Post a Comment