Sunday, 21 April 2013

अपनी हथेली देखकर पहचानें आपको कौन सी बीमारी है

पुराने समय में रोगी की नब्ज देखकर वैद्य रोग का पता लगा लेते थे। आज के समय में यह तकनीक तो लगभग समाप्त हो चुकी है लेकिन फिर भी किसी भी व्यक्ति की हथेली देखकर उसके स्वास्थ्य के बारे में आसानी से जाना जा सकता है।किसी भी इंसान की गुलाबी, लाल, पीली या सफेद हथेली उसके स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बता देती है

गुलाबी हथेली
जिन व्यक्तियों की हथेली गुलाबी रंग की होती है, वे आमतौर पर स्वस्थ होते हैं। मौसमी बीमारियां उन्हें अधिक परेशानी नहीं करती। इन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं होती। उम्र के साथ जो रोग लगते हैं, वे भी उनमें काफी समय के बाद दिखाई देते हैं। सामान्यत: गुलाबी हथेली वाले लोग स्वस्थ जीवन जीते 
लाल हथेली 
लाल हथेली वाले व्यक्ति सामान्यत: ब्लड प्रेशर आदि रोगों से पीडि़त रहते हैं। ऐसे लोगों को क्रोध अधिक आता है। लाल हथेली वाले लोगों को कमर दर्द व पेट संबंधी बीमारियां अधिक होने की संभावना रहती है। ये लोग शराब या अन्य किसी मादक पदार्थ के आदि होते हैं। इन्हें हार्ट अटैक, लकवा या मधुमेह रोग होने की संभावना अधिक होती है
सफेद हथेली
जिन लोगों की हथेली सफेद होती है, वे सामान्य तौर पर अस्वस्थ होते हैं। उन्हें कोई न कोई रोग अवश्य रहता है जिसके कारण वे कमजोरी का अनुभव करते हैं। इन लोगों में खून की कमी होती है। एक बार बीमार होने पर इन्हें फिर से स्वस्थ होने में बहुत समय लग जाता है।
पीली हथेली
पीली हथेली वाले लोग भी सामान्यत: स्वस्थ नहीं होते। ये अक्सर किसी न किसी रोग से पीडि़त रहते हैं। इनमें खून की कमी होती है जिसके कारण इनके शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता कम होती है। इन लोगों को पेट से संबंधित बीमारियां भी होती है।
नीली हथेली
नीली हथेली वाले लोग भी स्वस्थ नहीं होते। देखने में तो ये स्वस्थ दिखाई देते हैं परंतु ये किसी अंदरुनी बीमारी से ग्रसित होते हैं। ये ह्रदय संबंधी रोगों से पीडि़त रहते हैं। इनमें नशा करने की प्रवृत्ति भी होती है। नीली हथेली वाले लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
काली हथेली
काली हथेली अधिक समय तक रहने वाली गंभीर बीमारी को ओर सूचित करती है। ये लोग जल्दी ही बुढ़े दिखाई देने लगते हैं। इनकी आयु भी सामान्यत: कम होती है। इन्हें एक से अधिक रोग होते हैं जिनके कारण इनका शरीर फल-फूल नहीं पाता।

No comments:

Post a Comment