Friday, 29 March 2013

आफरीन, आफरीन ! ये रहीं यूसुफ पठान की बेगम


होली के दिन जहां पूरा भारत रंगों की मस्ती में डूबा था, वहीं क्रिकेटर यूसुफ पठान ने अपना नया जीवन शुरू किया। यूसुफ ने बुधवार को अपनी मंगेतर आफरीन के साथ निकाह कर लिया। तीस साल के क्रिकेटर ने पिछले साल नादियाड में निजी समारोह में सगाई की थी। पठान का दिल चुराने वाली आफरीन मुंबई की हैं और वड़ोदरा में फिजियोथेरेपिस्ट हैं। 
 
निकाह के मौके पर युसूफ ने जोधपुरी जूतियां पहनी थी। इसके लिए उन्होंने जोधपुर के रमेश पप्पू चौहान को तीन जोड़ी जूतियां बनाने का संदेश भेजा गया था। पठान ने दो जोड़ी जेंट्स की जूतियां और एक जोड़ी लेडीज जूती बनाने का आग्रह किया था। इन जूतियों में जरी का काम हुआ था। होगा। उल्लेखनीय है कि पप्पू अभिषेक बच्‍चन, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर,पार्थिव पटेल के लिए शादी की जूतियां बना चुके हैं। इनके अलावा अमिताभ बच्‍चन व सचिन तेंडुलकर को भी पप्पू की बनाई जोधपुरी जूतियां पसंद हैं।
 
गौरतलब है कि कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पठान ने अब तक 57 वनडे में 1365 रन और 22 टी-20 में 438 रन बनाए हैं। अब उम्‍मीद की जा रही है कि यूसुफ पठान के छोटे भाई इरफान पठान की शादी का भी रास्‍ता साफ हो गया है। इरफान ने अपने भाई की शादी में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया था।

No comments:

Post a Comment